फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman's body found hanging in her house, husband arrested

Muzaffarnagar News: घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in her house, husband arrested
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में विवाहिता फरहीन (22)का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पहुंच कर दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामा किया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुरकाजी के गांव सेठपुरा निवासी फरहीन (22) ने सिविल लाइन की मदीना कॉलोनी निवासी साजिद से फरवरी माह में प्रेम प्रसंंग में निकाह किया था। सोमवार सुबह उसका शव ससुराल मेें ऊपरी मंजिल पर बने उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति ने यह देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसी बीच किसी पड़ोसी ने विवाहिता के मायके वालों के साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता के पिता इस्लामु ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर पति साजिद, ससुर रासूदीन, जेठ भूरा व जमशेद ने की है। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के पिता से किया था निकाह : विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि साजिद भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसने जान पहचान होने पर उनकी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। जनवरी माह में उसे साजिद बहला फुसला कर ले गया था। दोनों ने निकाह कर लिया था। फरवरी माह में दोनों का निकाह उन्होंने रीति रिवाज के अनुसार कर दिया था।

साजिद तीन बच्चों का पिता है। पता चला है कि उसका पहला निकाह लगभग दस साल पहले हुआ था। इसके बावजूद उसने उनकी बेटी को बहला फुसला कर निकाह किया था। वह व उसके परिजन उनकी बेटी को पांच लाख रुपये के लिए परेशान व उत्पीड़न कर रहे थे। उसे जान से मारने की धमकी देते थे। दामाद पहली पत्नी व तीनों बच्चों को लेकर एक ही मकान में रहता था। उसका पिता व तीन भाई भी इसी मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed