{"_id":"684d6c218ee8fa578603857d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-147872-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
-पुलिस ने दहेज एक्ट, हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शव घर के ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दहेज एक्ट, हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा के गांव सुसाडी खुर्द निवासी पहल सिंह की 28 वर्षीय पुत्री गुड़िया का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व पुरकाजी थाने के गांव अब्दुलपुर निवासी सोहनबीर के साथ हुआ था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद गुड़िया मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में सो गई, जबकि उसका पति व अन्य परिजन मकान के निचले हिस्से में सो गए।
शनिवार सवेरे गुड़िया के नहीं उठने पर पति उसे जगाने के लिए पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक भी वह कमरे से बाहर नहीं आई। पति व अन्य परिजनों ने कमरे की कुंडी काटकर दरवाजा खोला तो उसका शव कमरे में बने लोहे के कुंडे में चुन्नी के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
यह जानकारी विवाहिता के पति ने अपनी ससुराल में दी। मायके वाले गांव में पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन के पति व अन्य ससुरालियों पर बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने पति सोहनबीर, ससुर बलराम, सास माया, जेठ काला, जेठानी नीलम के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट व गला दबाकर हत्या करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गुड़िया के दो वर्ष की एक पुत्री व सात माह का एक पुत्र है। शाम करीब छह बजे पुलिस की मौजूदगी में गांव अब्दुलपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।