{"_id":"62dd8b7bc6ac9f42a13d427e","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-khatauli-news-mrt59828716","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव चंदसीना निवासी 28 वर्षीय गुलशाना पुत्री दिलशाद का निकाह जिला मेरठ के कैलावड़ा निवासी शाकिब पुत्र इसराइल के साथ हुआ था। पिछले करीब 10 दिन से गुलशाना अपने मायके में अपने पिता दिलशाद के घर चंदसीना में ही रह रही थी। रविवार शाम के समय गुलशाना ने कमरे को अंदर से बंद कर छत में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव पंचनामे की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेजा। अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। आत्महत्या के कारणों की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं लग सकी है।