फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman angry at not being allowed to enter in-laws house, staged a sit-in outside the house

Muzaffarnagar News: ससुराल में घुसने न देने से नाराज विवाहिता ने दिया घर के बाहर धरना

Wed, 11 Sep 2024 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman angry at not being allowed to enter in-laws house, staged a sit-in outside the house
मुजफ्फरनगर। ससुरालियों ने विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया तो इससे नाराज विवाहिता घर के बाहर धरने पर बैठ गई। पता चलने पर पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने में बुलाया गया।
विज्ञापन

नगर निवासी मोना की शादी तितावी के मूल निवासी और वर्तमान में सिद्धार्थ नगर में रहने वाले राहुल त्यागी से 17 फरवरी 2014 को हुई थी। सिद्धार्थ नगर में वह अपनी माता, पहली पत्नी के दो बच्चों व पत्नी मोना के साथ किराए के मकान में रहता है। वह शामली स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। आरोप है कि कुछ दिन पहले राहुल पत्नी मोना को मायके में छोड़ आया था। बाद में पत्नी को लाने से इनकार कर दिया था। जिसका मीडिएशन महिला थाने में चला था। इसके बाद विवाहिता राहुल के तितावी स्थित मकान में जाकर रहने लगी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल ने वहां बिजली व पानी कनेक्शन कटवा दिया। तो उसकी पत्नी मोना मंगलवार को सिद्धार्थ नगर घर पर आ गई जहां सास ने घर में नहीं घुसने दिया। जिस कारण घर के बाहर धरना देकर बैठ गई। जानकारी मिलने पर सिविललाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता व उसके पति आदि दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुला लिया था। वहां उनमें वार्ता चल रही थी। पुलिस का कहना था कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed