फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marriage fraud: Muzaffarnagar crime news, Bride bought by paying two lakhs absconded with cash and jewelry

Muzaffaranagar: दो लाख देकर खरीदी दुल्हन, शादी कर पहुंची घर, दूसरे दिन ही किया ऐसा कारनामा, दूल्हे के उड़े होश

Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अपनी नई दुल्हन समेत गाजियाबाद और दिल्ली के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसकी बनारस निवासी नई दुल्हन ने उसके साथ फ्रॉड कर दिया है।

विज्ञापन
Marriage fraud: Muzaffarnagar crime news, Bride bought by paying two lakhs absconded with cash and jewelry
bride - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में दो लाख रुपये देकर शादी कर घर लाई दुल्हन दो दिन बाद ही दूल्हे और उसके परिवार के साथ कुछ ऐसा कर डाला कि दूल्हा अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। वहीं दूल्हे की शिकायत पर शहर कोतवाली ने गाजियाबाद और दिल्ली के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीनना निवासी दीपक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। उसने अपने परिचित खेड़ी दूधाधारी निवासी सोहनवीर से शादी के लिए युवती के बारे में जिक्र किया था। सोहनवीर ने अपने परिचित गाजियाबाद निवासी अमित से बातचीत कराई। इसके बाद सोहनवीर ने घर आकर बात पक्की होना बताते हुए 20 अप्रैल को युवती को देखने के लिए दिल्ली चलने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CM Yogi Visit: योगी बोले-डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल, जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यदि युवती पसंद आ गई तो दो लाख खर्च के लिए देने होंगे। दिल्ली पहुंचने पर युवती ने अपना नाम बनकट वाराणसी निवासी सपना बताया। अपना आधार कार्ड भी दिखाया। वादा पूरा कर शादी करने के बाद सपना को घर पीनना लाया गया। दो दिन बाद रात में सभी परिजनों के सोने के बाद सपना घर में रखे 55 हजार नकद, कुछ जेवर, मोबाइल लेकर फरार हो गई।

अगले दिन सुबह सपना के न मिलने पर सोहनवीर आदि से बातचीत की गई तो उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। पीडि़त ने एसएसपी से शिकायत की तो शहर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों सोहनवीर, अमित, सपना सिंह और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed