फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Markets decorated, Panchparva's splendor will spread from 18th

Muzaffarnagar News: सजे बाजार, 18 से बिखरेगी पंचपर्व की छटा

Thu, 16 Oct 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated, Panchparva's splendor will spread from 18th
झांसी रानी चौक पर लगे दिवाली बाजार में खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। दिवाली की तैयारियां घर और बाजार दोनों जगह जोर-शोर से चल रही हैं। त्योहार के स्वागत के लिए बाजार में रौनक है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली मोहल्लों में सजावट के सामानों की दुकानें लगी हुई हैं। 18 अक्तूबर को धनतेरस के साथ से दिवाली के पंचपर्व की छटा बिखरेगी।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को छोटी और 20 अक्तूबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। शहर के शिवचौक पर दीपावली बाजार पूरी तरह सज गया है। सड़क किनारों पर सजावट के सामान, रंगोली और मिट्टी के दीयों की दुकानें लग गई हैं। घर को सजाने-संवारने के लिए डोर मेट से लेकर परदों की खरीदारी की जा रही है। भगत सिंह रोड पर बर्तन की दुकानों नए डिजाइन के बर्तनों के लिए धनतेरस की खरीदारी के लिए आ गए हैं। नई मंडी में आधुनिक किस्म फाउंटेन लैंप, फ्लावर पॉट से बाजार भरे हुए हैं।
विज्ञापन

n शाम 06:51 से रात 08:48 तक पूजन का शुभ मुहूर्त : धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक पंडित विनय शर्मा ने बताया कि धनवंतरी जयंती 18 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है। 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली को बजरंग बली हनुमान की विशेष पूजा की जाती है। कार्तिक अमावस्या 20 अक्तूबर को है। दुकान या व्यापार स्थल में पूजन के लिए दोपहर 02:13 से 03: 44 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। घर पर दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 06:51 से रात 08:48 तक रहेगा। 22 अक्तूबर को गोर्वधन पूजा और 23 अक्तूबर को भैया दूजा का त्योहार मनाया जाएगा।ं

झांसी रानी चौक पर लगे दिवाली बाजार में खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

झांसी रानी चौक पर लगे दिवाली बाजार में खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed