फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Market seal made on fake NOC

फर्जी एनओसी पर बनाई गई मार्केट की गई सील

Fri, 21 Oct 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Market seal made on fake NOC
वहलना में निर्माणाधीन मार्किट। फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वहलना में सोना धर्म कांटा के पास बन रही मार्केट को आखिरकार एमडीए को सील करना पड़ा। एमडीए के इंजीनियरों और अफसरों ने फर्जी एनओसी पर नक्शा जारी कर दिया था। एसडीएम सदर के पत्र के बाद एमडीए के अफसरों की नींद खुली और सील करने की कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

एमडीए में इंजीनियरों और अफसरों की मिलीभगत से नक्शा जारी करने में बड़ा खेल चल रहा है। एमडीए के कुछ इंजीनियर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर खुद ही एनओसी ले रहे हैं। इसके बाद वसूली कर एमडीए से नक्शा जारी कर देते हैं।
विज्ञापन

वहलना में सोना धर्म कांटा के पास एक मार्केट बनाया जा रहा है। इस मार्केट को बनाने के लिए एमडीए से नक्शा पास नहीं था। कुछ समय पहले प्रशासन ने मार्केट के मालिक को नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद तहसील से एक एनओसी जारी कराकर एमडीए में जमा हुई दिखाई गई और एमडीए ने शमन शुल्क जमा कराते हुए मार्केट का नक्शा जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर गांव वहलना के दिलावर सिंह ने मंडलायुक्त सहारनपुर के यहां शिकायत की तो सामने आया कि तहसील से जारी एनओसी फर्जी है। एमडीए सचिव को एसडीएम सदर परमानंद झा ने एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि उनके यहां की एनओसी के आधार पर कोई अनुमति न दी जाए। एनओसी फर्जी है। मामला उजागर होते देख एमडीए ने मार्केट को सील कर दिया है।

-----------
कार्रवाई एमडीए को करनी है : एसडीएम
तहसील सदर के एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि लेखपाल संजीव शर्मा और तहसीलदार अभिषेक शाही ने एनओसी पर कोई हस्ताक्षर नहीं किए थे। इन दोनो के फर्जी हस्ताक्षर कर एनओसी जारी की गई। इस संबंध में एमडीए सचिव को पत्र लिख दिया था। हस्ताक्षर किसने किए और नक्शा जारी करने का खेल किसने किया इसकी जांच एमडीए को करनी है।
----------
शिकायत के बाद कार्रवाई हुई: प्रजापति
एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि एसडीएम के पत्र के बाद सामने आया कि एनओसी फर्जी है। एमडीए ने नक्शा निरस्त कर मार्केट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed