फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Market decorated for Holi, there will be a lot of rain

Muzaffarnagar News: होली के लिए सजे बाजार, खूब होगी रगों की होगी बौछार

Mon, 27 Feb 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Holi, there will be a lot of rain
होली पर्व पर पिचकारी व गुलाल से सजा बाजार।
- होली की खरीदारी को बाजार में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

- बुढ़ाना से आसपास के राज्यों में भी सप्लाई किए जा रहे रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध है। बाजार में आई गुलाल गन से इस बार जमकर रंगों की बौछार होगी। लोगों को गुलाल गन खूब पसंद आ रही है। वहीं, बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है।
होली को लेकर बाजारों में रंगों और पिचकारियों से दुकानें सज गई है। कार्टून पात्रों और पीएम मोदी के मास्क भी दुकानों पर सजे है। दुकानों पर रंगों और गुलाल के साथ-साथ गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं। लोगों की गिफ्ट पैक को लेकर मांग बढ़ रही है। इस बार बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां दुकानों पर सजी हुई है। पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का आइटम उपलब्ध है। नए-नए डिजाइन के आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस बार पटाखे वाले आइटम भी खूब बिक रहे है। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, हनुमान चौक, गुदड़ी बाजार, टाउनहॉल रोड और नई मंडी समेत कई जगहों पर होली के सामान की दुकानें सजी है।
विज्ञापन

लोगों को लुभा रहे यह आइटम
गुलाल गन, लड्डू गोपाल की पिचकारी, गुलाल गिफ्ट पैक, म्यूजिकल पिचकारी, गुलाल सिलेंडर, होली मास्क, मिक्की माउस वाटर टैंक, मुर्गा, वेलवेट, पीहू और शिवा के आइटम की डिमांड बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाल और रंगों के दाम बढ़े
दुकान मालिक मोहित का कहना है कि इस बार गुलाल और रंगों के दाम बढ़े है। पिछले सालों के मुताबिक इस बार पांच से सात प्रतिशत दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिचकारी और अन्य सामानों पर दामों में कोई खास फर्क नहीं आया है।

खूब भा रहा बुढ़ाना का पवित्र संस्कार गुलाल
बुढ़ाना। कसबे में रंग बनाने वाले नूतन गोयल और अंशुल गोयल का कहना है कि उनके यहां से उत्तराखंड़, हरियाणा, दिल्ली और पूरे यूपी में सप्लाई है। खुशबू वाले रंग की मांग इस बार खूब बढ़ी है। पवित्र संस्कार गुलाल भी लोगों को भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed