फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many trains will be canceled today on the Delhi-Saharanpur rail route

Muzaffarnagar News: दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर आज रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

Sat, 20 May 2023 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Many trains will be canceled today on the Delhi-Saharanpur rail route
सुबह 6:20 बजे सहारनपुर से आने वाली ट्रेन के बाद कोई ट्रेन नहीं आएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में रेलवे यार्ड में विकास कार्य शुरू कराए जाने के कारण रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सुबह 6:20 बजे सहारनपुर से आने वाली ट्रेन के बाद इस मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव ने रेलवे लाइन पर सहारनपुर में विकास कार्य शुरू होगा, जो रविवार सुबह से शुरु होकर शाम तक चलेगा। सहारनपुर से 6:20 बजे पहली ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। इसके बाद रेलवे लाइन पर काम शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद ही इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली सुपर फास्ट काे रद्द रखा गया हैं। शाम को पौने चार बजे पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सहारनपुर से पहले टपरी जंक्शन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

जन शताब्दी ट्रेन भी सहारनपुर न जाकर टपरी से ही देहरादून निकल जाएगी। अमृतसर से इंदौर, जालंधर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन अंबाला से पानीपत रेल मार्ग ने जाएगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द रखा गया हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस भी कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed