फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many resolutions passed in the meeting of Mansurpur sugarcane committee

गन्ना समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Fri, 09 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed in the meeting of Mansurpur sugarcane committee
मंसूरपुर। गन्ना समिति की बैठक में तीन नए तौल कांटे लगाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में किसानों की मांग पर गांव मुबारिकपुर, मोरकुक्का तथा काकड़ा में नए तौल कांटे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गन्ना परिषद के भवन का किराया 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया। बैठक में चेयरमैन अरुण बालियान ने संचालकों को विश्वास दिलाया कि समिति में यूरिया खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में पहुंचे गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने कहा कि शुगर मिल दशहरा के अवसर पर अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी तथा पेराई सत्र से पहले किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। बैठक में डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, रुपेंद्र, शिवदत्त त्यागी, रविंदर काकड़ा, पहलाद सिंह , भूपेंद्र राठी, प्रमोद कुमार , कौशल्या देवी सुनीता आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव विश्वामित्र पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed