फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many resolutions passed in meeting of sugarcane committee

गन्ना समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed in meeting of sugarcane committee
मंसूरपुर। सोमवार को मंसूरपुर गन्ना समिति की बैठक में गन्ना समिति का नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सचिव विश्वामित्र पाठक ने बताया कि वर्तमान भवन की हालत अच्छी नहीं है तथा यह भवन काफी गहराई में भी आ गया है। दूसरा भवन समिति परिसर में ही बनाया जाएगा। नया भवन बनाने के लिए समिति परिसर में खड़े 168 वृक्षों का कटान भी किया जाएगा। कंप्यूटर विभाग में तीन कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। खेती में कार्य करने के लिए किसानों को कृषि यंत्र किराए पर दिए जाएंगे। बैठक में पहुंचे मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने बताया कि शुगर मिल इस सप्ताह 15 अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर देगी। बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर आर्य ने की। इस दौरान समिति परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed