फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansurpur team won the trophy by defeating the Meerut team in the final

मंसूरपुर की टीम ने मेरठ टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती

Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mansurpur team won the trophy by defeating the Meerut team in the final
मंसूरपुर में ट्रॉफी के साथ मंसूरपुर की विजेता क्रिकेट टीम। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर की टीम ने मेरठ टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

मंसूरपुर। फ्यूचर विजन स्पोर्ट्स एकेडमी मंसूरपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मंसूरपुर की टीम ने मेरठ की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता, उपविजेता तथा अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेरठ तथा मंसूरपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में मंसूरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। मंसूरपुर टीम के कप्तान इस्माइल ने 85 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। मेरठ की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 25 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई। मंसूरपुर के खिलाड़ी गुड्डू ने पांच विकेट लिए, उन्हें बेस्ट बॉलर का इनाम दिया गया। अतिथि प्रबंधक मोहम्मद नबील, अमित राठी, नंदकिशोर पांचाल ने विजेताओं को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। कोच की भूमिका में अर्जुन रहे। अंपायरिंग रवि तथा साबिर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed