मंसूरपुर में रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी
मंसूरपुर। व्यापार मंडल की एक बैठक महामंत्री ओम सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें सभी दुकानदार व्यापारी शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया।
व्यापारियों ने कहा कि हर कस्बे में किसी न किसी दिन साप्ताहिक बंदी रहती है। मंसूरपुर में भी रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। सप्ताह में एक दिन बाजार बंद होने से व्यापारियों व दुकानदारों को अपने अन्य कार्य पूरा करने में आसानी होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को किसी दुकानदार की दुकान खुली मिली, तो उस पर ग्यारह सौ का जुर्माना किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष प्रवेश गर्ग, ओम सिंह, सतीश भगत, ओंकार सिंह, शौकीन प्रधान, देवदत्त, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, सुदेश कुमार, दीपक राठी, नंदकिशोर पांचाल, योगेश कुमार, विनोद कुमार आदि सभी दुकानदार उपस्थित रहे।