फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansoorpur - Jamiat started students' education at home.

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - जमीयत ने घर पर ही छात्र की शुरू कराई पढ़ाई

Sat, 09 Sep 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mansoorpur - Jamiat started students' education at home.
- खुब्बापुर गांव के मामले में पीडि़त छात्र का अभी नहीं हुआ प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के पीडि़त छात्र का भी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है।
पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गई थी। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। जमीयत उलमा ए हिंद ने पीडि़त छात्र की शिक्षा के लिए घर पर शिक्षक की व्यवस्था की है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक रोजाना घर पर पहुंचकर छात्र को पढ़ाने का कार्य करेगा। छात्र के पिता इरशाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्या है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीडि़त छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया था। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ
- 24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।
- 25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।
- 26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।
- 27 अगस्त : पीडि़तों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।
- 28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।
- 29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा।
- 30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
- 31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।
- 01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।
- 02 सितंबर : अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिखा गया।
- 03 सितंबर : रविवार के चलते स्कूल बंद रहा।
- 04 सितंबर : एक घंटे के लिए खुला स्कूल।
- 05 सितंबर : स्कूल पूरे समय के लिए खुला।
- 06 सितंबर : बीएसए अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे।
- 07 सितंबर : पुलिस ने पीडि़त पक्ष के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed