फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mango of the district was also in Lucknow

जिले के आम लखनऊ में भी छाए    

Sun, 25 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
mango of the district was also in Lucknow
मुजफ्फरनगर के आमों के स्टाल को देखते सीएम। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। जनपद के आम लखनऊ में भी छा गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव में मुजफ्फरनगर जिले के आमों के स्टॉल का अवलोकन कर यहां के आम की तारीफ की।        
विज्ञापन

   
शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में दो दिवसीय राज्यीय आम महोत्सव शुरू हुआ।  शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया। महोत्सव में सूबे के अनेक जिलों के बाग बहार ठेकेदारों ने अपने आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया। जिला उद्यान अधिकारी एसी शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की ओर से भी आम महोत्सव में स्टाल लगाया गया। जनपद के पुरकाजी निवासी संजय वर्मा और खतौली के गांव जावन निवासी ऋषिपाल ने आम की दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रटौल, गुलाब जामन, रामकेला प्रजातियों का प्रदर्शन किया। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर के स्टॉल पर पहुंचकर जिला उद्यान अधिकारी और बाग बहार ठेकेदारों से आम की इन प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिले में आम के अलावा अन्य फलों के उत्पादन के बारे में पूछा। उन्होंने आम की इन प्रजातियों की तारीफ करते हुए दोनों किसानों को पुरस्कृत किया।            
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed