दौड़ प्रतियोगिता में मखियाली के फारूक ने बाजी मारी
जानसठ। गांव जंधेड़ी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मखियाली के फारूक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा किया।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 24 से अधिक गांवों के युवा खिलाड़ियों नेे प्रतियोगिता में भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में गांव मखियाली के फारूक ने प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर हस्तिनापुर के हिमांशु, तृतीय स्थान पर अभिनव गुर्जर रहे । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी द्वारा प्रथम विजेता फारूख को शील्ड व 11 हजार रुपये तथा द्वितीय व तृतीय खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभा गांव में ही दम तोड़ देती है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है ।दौड़ प्रतियोगिता में यजुवेंद्र उर्फ टीटू प्रधान जंधेड़ी, मोंटी कादियान, मेजर जयपाल सिंह, अंकुश चौधरी, चिंटू आदि मौजूद रहे।