फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make a community movement to save water

नई पीढ़ी का जीवन बचाना है, तो बचाना होगा जल

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Make a community movement to save water
बिटावदा गांव में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विश्व जल दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को बचाना है तो उसके लिए जल बचाना होगा। जल बिना कोई भी जीव जीवित नही रह सकता। उन्होंने कहा कि जल बचाने के लिए समाज को सामुदायिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा में विश्व जल दिवस पर अटल भूजल योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि बुढ़ाना डार्कजोन की श्रेणी में आता है। विकास खंड बुढ़ाना के 41 गांव अटल भूजल योजना के अंतर्गत आच्छादित हैं। उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस के मौके पर विकास खंड के बिटावदा गांव से जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी 41 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कम जल से उगने वाली फसलों को उगाएं। खेती की सिंचाई में स्प्रिंकलर प्रणाली का प्रयोग करें। जिला प्रशिक्षण अधिकारी संत कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ग्रामीणों ने जल बचाने की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed