{"_id":"60523c4a8ebc3e8d195ac2a8","slug":"major-change-in-basic-education-umesh-malik-muzaffarnagar-news-mrt530410641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा में आया बड़ा बदलाव : उमेश मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा में आया बड़ा बदलाव : उमेश मलिक
विज्ञापन
बुढ़ाना में मिशन प्रेरणा कार्यक्रम में प्रेरक बालक व बालिकाओं को प्रमाण-पत्र देते विधायक उमेश म?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेसिक शिक्षा में आया बड़ा बदलाव : उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेसिक शिक्षा में बड़ा परिवर्तन आया है। मिशन प्रेरणा के लक्ष्य प्राप्त करें। इस मौके पर विकास खंड क्षेत्र के 10-10 प्रेरक बालक और बालिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार को मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अध्यापक व अध्यापिकाओं से मिशन प्रेरणा के लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि पंचायती राज से मिलने वाली निधि व ग्राम पंचायत निधि से सभी स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
खंड शिक्षाधिकारी विकास पंवार ने कहा कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत हर कक्षा के लिए मूलभूत अधिगम लक्ष्य निर्धारित है। ये लक्ष्य प्राप्त करने होंगे। उनके क्षेत्र में 123 सरकारी स्कूल है। स्कूलों में सभी सुविधाओं के साथ-साथ लाइब्रेरी भी बनाई गई है। सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को छुट्टी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध है। कार्यक्रम में विधायक ने विकास खंड के 10 प्रेरक बालक व 10 बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर रामनाथ सिंह, विनीत कात्यान, नरेंद्र सिंह, डॉ. राजीव कुमार, भावना मौजूद रहे।