फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maintain electricity and water system in Ramadan: DM

रमजान में बिजली और पानी की व्यवस्था रखें दुरुस्त : डीएम

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Maintain electricity and water system in Ramadan: DM
जिला पंचायत सभागार में चैत मास नवरात्रि व रमजान माह की व्यवस्था के संबध में बैठक लेते डीएम,एसएसपी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में डीएम चंद्र भूषण सिंह एवं एसएसपी ने चैत्र मास नवरात्रि व रमजान माह के अवसर पर बिजली, पानी की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने शांति एवं सद्भाव तथा भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के लिए बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नवरात्र व रमजान के महीने में विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से करायी जायेगी। साफ-सफाई, विद्युत व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष व्यवस्था करायी जानी सुनिश्चित की जायेगी। नवरात्रि अवसर पर श्रद्धालुओं के प्रात: काल मंदिर पहुंचने की परंपरा रहती है, इसलिये सभी निकाय साफ-सफाई का विशेष ध्यान देकर मंदिरो तक पहुंचने वाले मार्गों पर साफ-सफाई का कार्य करें।
विज्ञापन

इसी तरह मस्जिदों व ईदगाहों के निकट सफाई नियमित रूप से की जाती रहे। विद्युत, जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था के संबंध में यदि किसी भी नागरिक को शिकायत दर्ज करानी है, तो वह संबंधित अधिकारी के नंबर पर करा सकता है। सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वे भी अपने टाउन एरिया क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लेे लें। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन आम जनता का सहयोग करेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नही जायेगा। प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। किसी भी मंदिर या मस्जिद के आस-पास मीट की दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। सीडीओ आलोक कुमार यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सभागार में चैत मास नवरात्रि व रमजान माह की व्यवस्था के संबध में बैठक में मौजूद सामजिक

जिला पंचायत सभागार में चैत मास नवरात्रि व रमजान माह की व्यवस्था के संबध में बैठक में मौजूद सामजिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed