फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahilaaen remain dominant

महिलाआें का रहेगा दबदबा

Sun, 06 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। एससी महिला के लिए बघरा ब्लाक रिजर्व किया गया है। शाहपुर में पिछड़ी महिला, मोरना और जानसठ में पिछड़ा वर्ग का प्रमुख बन सकेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी हरिकेश बहादुर ने सूूची जारी करते हुए बताया कि ब्लाक प्रमुख के पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।

बीडीसी के वार्डों के आरक्षण की घोषणा भी इसी के साथ हो गई है। बघरा में इस बार एससी महिला ही ब्लाक प्रमुख बन सकेगी। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद पिछड़ी महिला के लिए, मोरना और जानसठ का प्रमुख पद पिछड़ी जाति के लिए रिजर्व किया गया है। चरथावल ब्लाक प्रमुख महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बुढ़ाना, सदर, खतौली, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पद को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत में पुरकाजी ब्लाक में वार्ड तीन, चार, 25, 55, 69, 70, 71 को एससी महिला के लिए और वार्ड नौ, 14, 30 36, 37, 38, 39, 42, 43, 49, 51, 62, 74 को एससी के लिए रिजर्व किया गया। वार्ड 20,46,57,65,67,72 को बीसी महिला और 7, 27, 29, 44, 47, 50, 52, 53, 56, 59, 60, 73, 77 को बीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर ब्लाक में बीडीसी के लिए हुए आरक्षण में एससी महिला के लिए दस और एससी के लिए 22 पद रिजर्व किए गए। इसमें एससी महिला के लिए वार्ड 9, 12, 40, 56, 79, 110, 112,136,142,162,176 आरक्षित हुए। एससी के लिए वार्ड दो, तीन, पांच, 41,42, 43,54, 69,114,115,118,120, 126,128,129, 146,150,155,165,168,173,179  को एससी के लिए रिजर्व किया गया।

पिछड़ी महिला के लिए 17 और पिछड़ी जाति के लिए 32 पद रिजर्व किए गए। महिला के लिए 34 पद आरक्षित हुए हैं। बघरा ब्लाक में एससी महिला के लिए पांच वार्ड और एससी के लिए दस वार्ड आरक्षित हुए हैं। एससी महिला के लिए वार्ड सात, 37, 39, 55, 84 और एससी के लिए वार्ड 10, 12, 16, 18, 41, 49, 69, 82, 89, 109 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 18 और महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए हैं।

चरथावल ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 15,21, 39, 44, 46, 55, 83, 85 आरक्षित हुए हैं। एससी के लिए वार्ड चार, दस, 27, 31, 36, 40, 62, 63, 64, 69, 74, 77, 78, 101 को रिजर्व किया गया है। इसी के साथ बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 19 और महिला के लिए 19 पद रिजर्व किए गए हैं।

बुढ़ाना ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 23, 43, 66,100 और एससी के लिए एक, 18, 26, 51, 55, 63, 96, 114 को रिजर्व किया गया है। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 23 और महिला के लिए तीस पद आरक्षित किए गए हैं।

शाहपुर ब्लाक में एससी महिला के लिए 6, 37, 69, 70  रिजर्व किया गया और एससी के लिए वार्ड 18,44, 51, 72, 79, 85 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए आठ, बीसी के लिए 16, महिला के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं।

खतौली ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 19, 25, 30, 56, 61,72, 79,89, 119,129 और एससी के लिए 5, 11, 13, 35, 38, 41, 67, 74, 75, 83, 87, 97, 99, 102,105, 121,131, 137 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 24, महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए।

जानसठ ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 10, 23, 57,116, 120, 121 आरक्षित किया गया। एससी के लिए 16, 36, 44, 45, 49, 52, 61, 69, 74, 76, 77, 80, 88, 122 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए 11, बीसी के लिए 22, महिला के लिए 23 पद आरक्षित किए गए।


मोरना ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 6, 8, 9, 11, 18, 89, 98 को रखा गया है। एससी के लिए वार्ड 1, 37, 42, 43, 52, 59, 60, 65, 91, 93, 107, 108 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 20, महिला के लिए 21 पद आरक्षित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed