{"_id":"6328c3f219a1602d2936b282","slug":"maharishi-kashyap-unity-organization-submitted-memorandum-to-tehsildar-muzaffarnagar-news-mrt606011284","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप एकता संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप एकता संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना। महर्षि कश्यप एकता संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश की कश्यप समाज सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधा दिए जाने की मांग की।
महर्षि कश्यप एकता संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधा दिए जाने संबंधी 22 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी किया था। इन जातियों के पास शिक्षा व रोजगार नहीं है। इन जातियों को अनुुसूचित जातियों की सुविधा मिलने से इनके जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इन 17 जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ देने का अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
महर्षि कश्यप एकता संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आगामी विधानसभा सत्र में 17 अति पिछड़ी जातियों की समस्या को विधान सभा में उठाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या का ज्ञापन तहसीलदार को दिया। तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा। इस मौके पर सुशील कश्यप, प्रमोद, चुन्नू, हरपाल सिंह, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।