फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari has felicitates meritorious students in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Thu, 25 Mar 2021 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari has felicitates meritorious students in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र के राज्यपाल का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हेलीकॉप्टर से गुरुवार को मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे। इस दौरान कुंदकुंद जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर खतौनी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इसी के चलते आज जानसठ रोड का बाजार बंद रहा। इस दौरान रूट डायवर्जन भी किया गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने डिग्री कॉलेज में पहुंचकर नवीन भवन का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। वहीं कुंदकुंद डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति सचिव मुकेश जैन ने कॉलेज के शुरू होने से लेकर वर्तमान वर्ष तक के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हवलदार की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंचित जैन ने राज्यपाल को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed