फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat will decide the future of farmer's movement

मुजफ्फरनगर: महापंचायत से तय होगा किसान आंदोलन का भविष्य

Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will decide the future of farmer's movement
भाकियू की महापंचायत के लिए सिसौली से रवाना हुए किसान
- राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल आज जुटेंगे किसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू की महापंचायत के लिए किसानों ने डेरा डाल लिया है। किसानों के देर रात तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। महापंचायत किसान आंदोलन का भविष्य तय करेगी। संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू नेता आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। आवारा पशुओं की समस्या को उठाया जाएगा।

सरकुलर रोड स्थित मैदान पर किसानों के मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ था। इसके बाद दस फरवरी को महापंचायत का एलान किया गया। बृहस्पतिवार को आसपास के जिलों से भी किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक पंचायत स्थल पर किसानों की भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन ने यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने महापंचायत स्थल पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शहर के सभी रास्तों से किसान आएंगे। वर्तमान में किसान परेशान है, इसी वजह से ठंड के मौसम में भी धरना प्रदर्शन करने की मजबूरी है।
विज्ञापन


चार अस्थायी बस अड्डे, डायवर्ट किए वाहन
मुजफ्फरनगर। आमजन को परिवहन संबंधी समस्या से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। शहर में चार अस्थायी बस अड्डे बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ, बुढ़ाना और शामली के लिए वहलना चौक से बसों का संचालन होगा। बिजनौर जानसठ और मीरापुर के लिए जानसठ पुल बाईपास, भोपा के लिए भोपा बाईपास और सहारनपुर और हरिद्वार के लिए रामपुर तिराहे से बसों का संचालन किया जाएगा। सरकुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी से महावीर चौक के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षण संस्थाओं की रहेगी छुट्टी
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर पडऩे वाली अधिकतर शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डायट, आर्य समाज रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, नवाब अजमत इंटर और डिग्री, जैन इंटर मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार को अवकाश रहेगा।

पंचायत स्थल पर पहुंचे अधिकारी
मुजफ्फरनगर। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को सौंपी गई हैं। किसान वाहनों के लिए डीएवी इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, जीआइसी के सामने स्कूल के मैदान में व्यवस्था की गई है। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से बातचीत की।


यहां रहेंगे मुख्य बैरियर
- महावीर चौक

- सूजडू पुलिस चौकी

- मीनाक्षी चौक

- टिकैत चौक

- शामली रोड

- बुढ़ाना मोड

- वहलना चौक

- रुड़की रोड

- एसडी पब्लिक स्कूल तिराहा

- सिविल लाइन थाने के पास

- फक्करशाह चौक

- सरकुलर रोड

इस तरह बनाया गया सुरक्षा घेरा
एएसपी-6

सीओ-10

निरीक्षक-50

दरोगा-140

सिपाही-800

पीएसी-चार कंपनी

यहां से बुलाई गया पुलिसबल
जनपद मेरठ, सहारनपुर, शामली और बुलंदशहर जिलों से पुलिस बल की डयूटी लगाई गई हैं। सुरक्षा व् व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत स्थल के आसपास एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एएसपी बुलंदशहर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत स्थल के आसपास व मार्ग के भवन, होटल की छतों पर पुलिस को निगरानी के लिए तैनात किया हैं।

भाकियू की महापंचायत के लिए सिसौली से रवाना हुए किसान

भाकियू की महापंचायत के लिए सिसौली से रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed