फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat: Three big machines floated for bread in langar

महापंचायत: लंगर में रोटी के लिए मंगाई तीन बड़ी मशीनें

Fri, 03 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat: Three big machines floated for bread in langar
मुजफ्फरनगर के रोडवेज गुरुद्वारा में लंगर सेवा के लिए रोटी बनाते सिख समाज के लोग। । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महापंचायत: लंगर में रोटी के लिए मंगाई तीन बड़ी मशीनें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोडवेज में लंगर शुरू हो गया है। सभा ने किसानों की भीड़ को देखते हुए गुरुद्वारे में रोटी बनाने की तीन मशीनों की व्यवस्था की है। एक मशीन खरीदी गई है और दो मशीन रामराज और देवल गुरुद्वारे से मंगाई गई है। एक मशीन एक घंटे में एक हजार रोटी बनाती है।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों से महापंचायत में आने वाले किसान पहुंचना शुरू हो गए है। किसानों के पहुंचने के साथ ही श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोडवेज में लंगर प्रारंभ हो गया है। सभा के साथ सिख समाज के सेवादार बड़ी संख्या में गुरुद्वारे में पहुंच गए हैं। जिले के ग्रामीण अंचल के सिख समाज के लोग राशन भी बड़ी मात्रा में पहुंचा रहे हैं। शहर के ट्रांसपोर्टर भी भोजन व्यवस्था में सहयोग के लिए आगे आए हैं। गुरु सिंह सभा के गुरुचरण सिंह बराड़ और देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमने लंगर की व्यवस्था सुचारु रखने और आने वाले सभी लोगों को समय से भोजन देने के लिए रोटी बनाने की तीन मशीन की व्यवस्था की है। इनमें एक मशीन तीन लाख रुपये में खरीदी गई है। दो मशीनें रामराज और देवल के गुरुद्वारे से मंगाई गई हैं। पांच सितंबर की व्यवस्था के लिए चार सितंबर की आधी रात से ही रोटी बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। भोजन के साथ रात में किसानों के रहने की व्यवस्था भी गुरुद्वारे में रहेगी।
विज्ञापन

सिख समाज के गांवों से आ रहा राशन
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोडवेज में लंगर की व्यवस्था को लेकर सिख समाज में एक उत्साह है। जिले के सिख समाज के गांवों से आलू की बोरियां, दूध, चावल, टमाटर, आटे की बोरियां निरंतर आ रही है। सभा के हरजीत सिंह का कहना है कि 50 हजार लोग भी एक साथ आ जाए तो हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आएगी हर घर से दो किलो आटे की रोटी
महापंचायत में आने वाली भीड़ के भोजन को देखते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आम किसानों से हर घर से दो किलो आटे की रोटी बनाकर लाने के लिए कहा है। गांवों से पंचायत में पहुंचने वाले किसान खाप चौधरी के आदेश का पालन भी कर रहे हैं। सभी ने अपने घरों में पंचायत में निकलने से पहले रोटी तैयार करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed