फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat of Bhakiyu in Kookra Mandi today, traffic advisory issued

Muzaffarnagar News: कूकड़ा मंडी में भाकियू की महापंचायत आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of Bhakiyu in Kookra Mandi today, traffic advisory issued
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत की नवीन मंडी स्थल पर सोमवार को होने वाली महापंचायत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के किसान शामिल होंगे। वहीं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अलावा खाप चौधरी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि प्रयागराज किसान कुंभ में प्रदेश में 11 मंडल स्तरीय पंचायतों का एलान किया गया था। पहली महापंचायत नवीन मंडी स्थल पर होगी। कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को सहारनपुर मंडल के प्रतिनिधि पंचायत स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों की ओर से भंडारों का आयोजन किया जाएगा। भैंसी गांव के किसान अपनी मोबाइल सेवा लेकर पहुंच गए हैं, जिसके जरिए किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भाकियू नेता योगेश शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में किसानों के भाग लेने का अनुमान है। मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि गन्ने, बिजली की समस्या, भूमि अधिग्रहण, सी-2 प्लस, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, एमएसपी की गारंटी कानून के अलावा स्थानीय किसानों की समस्याओं को रखा जाएगा। इस मौके पर विजय शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, विकास शर्मा, अशोक घटायन, प्रमोद अहलावत, प्रमोद गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनसेट
आज इन रास्तों से करें परहेज
भाकियू की नवीन मंडी में होने वाली महापंचायत के लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाजरी जारी कर दी गई है। विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक, अलमासपुर, बालाजी चौक, कूकड़ा मंडी चौक, गांधीनगर चौकी की ओर से जाने वाले रास्तों पर जाने से परहेज करने की अपील की गई है। स्कूली वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से ले जाने की अपील की गई।
--------------

इनसेट
सुरक्षा से ज्यादा हठधर्मिता : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रविवार देर रात कूकड़ा मंडी स्थित पर पहुंचे और पंचायत स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली हादसे के बाद बयान में कहा कि देश की सुरक्षा से ज्यादा सत्ता की हठधर्मिता महत्वपूर्ण है। जवाबदेही कब तय होगी, इसका जिम्मेदान कौन है।

--------------

इनसेट
पुलिस के अलावा तैनात रहेंगे वालंटियर
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए विभिन्न मार्गों पर संगठन के वालंटियर तैनात रहेंगे। इसके अलावा नवीन मंडी में वालंटियर रहेंगे। किसानों को रास्तों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed