फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahamandaleshwar Swami Gopalacharya Maharaj

मोह माया त्यागे बिना भक्ति की शुद्धि नहीं होती

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Swami Gopalacharya Maharaj
शुकतीर्थ में वैभव कुंज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोलते स्वामी गोपालाचार्य महाराज। - फोटो : KHATAULI
मोह माया त्यागे बिना भक्ति की शुद्धि नहीं होती
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ वैभव कुंज ट्रस्ट के बैनरतले आयोजित वार्षिकोत्सव में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि साधना, सुवाध्याय, संयम और सेवा ही मानव जीवन को परिपूर्ण करने का सरल उपाय है। जीवन रूपी इस चोले से मुक्त होना है, तो मानव को अपने विचार शुद्ध करने होंगे। भगवान को भाव की भाषा समझ में आती है। विचारों की शक्ति क्षीण होने से अपराध कर्म का जन्म होता है। मोह माया त्यागे बिना आत्मा और भक्ति की शुद्धि नहीं होती।

वैभव कुंज आश्रम में विश्व शांति हेतु पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजपाल भारद्वाज के साथ स्वामी सत्यानंद महाराज, राकेश शर्मा, सुबोध, हरेंद्र शर्मा जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, अर्जुन तोमर, अंकुर सिंघल, विजय शुक्ला, मोहित बेनीवाल, चिंनमय भारद्वाज आदि ने वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच यज्ञ कुंडी में पूर्ण आहुति देते हुए विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन अजय देशवाल और अध्यक्षता स्वामी कृपालदास महाराज ने की। कार्यक्रम के आयोजन में राजपाल, विकास, शकुंतला, आनंद, सुनील, धर्मवीर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed