फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahabali and drove himself watching encroachment

महाबली को देख खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Thu, 12 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahabali and drove himself watching encroachment
encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।  जिला प्रशासन की सख्ती को देख एसडी मार्केट के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे से खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। नईमंडी की बिंदल मार्केट के व्यापारियों ने प्रशासन से रविवार तक का समय अतिक्रमण हटाने के लिए मांगा है। 
विज्ञापन

 

शहर में जाम की आम समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ है।

विज्ञापन

 

तीन दिन पूर्व शिवचौक से लेकर टाउन हाल तक का अतिक्रमण हटवाया गया। इसके विरोध में एसडी मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार को बाजार भी बंद रखा। इस सबके बावजूद जिला प्रशासन ने कदम पीछे नहीं हटाए। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ जब अतिक्रमण हटाने के लिए निकले तो व्यापारियों ने पहले ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को आश्वासन दिया कि अब कोई भी व्यापारी न तो अतिक्रमण करेगा और न ही अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण होने देगा। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को लिखित में भी आश्वासन दिया है। उधर, नईमंडी बिंदल मार्केट के व्यापारियों ने भी रविवार तक का समय मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चार दिन बाद सोमवार से नईमंडी में जो खुद अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनका प्रशासन हटवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed