फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madrasa student died in road accident

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में मदरसा छात्र की मौत

Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Madrasa student died in road accident
चरथावल। सड़क हादसे में कार की भिड़ंत में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, इसके साथी को गंभीर हालत में मेरठ भर्ती कराया गया है। इसी कार की चपेट में आने से दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। कार के तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मेरठ जनपद निवासी दो छात्र बाइक से मदरसा कुल्हेड़ी जा रहे थे। चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित आईजी पब्लिक स्कूल के पास एक कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। दधेड़ू चौकी प्रभारी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान मेरठ के सरुरपुर क्षेत्र के गांव खिवाई निवासी नाजिम (22) ने दम तोड़ दिया। मेरठ जनपद के गांव हर्रा निवासी उसके दोस्त आरिफ की हालत गंभीर बनी है। उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। दोनों छात्र गांव कुल्हेड़ी मदरसे के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मौलवी की पढ़ाई कर रहे हैं। इसी कार की टक्कर से दूसरी बाइक पर नंगला राई निवासी फैज घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी निकटवर्ती गांव पीनना निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed