फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madhya Pradesh workers held in government school

मध्य प्रदेश के श्रमिकों को सरकारी स्कूल में ठहराया

Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh workers held in government school
पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी स्कूल में मजदूरों को खाना खिलाते प्राईवेट संस्था के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मध्य प्रदेश के श्रमिकों को सरकारी स्कूल में ठहराया
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से मध्य प्रदेश जा रहे मजदूरों को पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। श्रमिकों को भूराहेड़ी के सरकारी स्कूल में ठहराया गया है।

स्कूल में रुके मजदूरों का आरोप है कि कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। मध्य प्रदेश के जनपद पन्ना के गांव देवरीगढ़ी निवासी बसंत, मनोज व जाहर सिंह और मुन्नी लाल, कोमल आदि लोग उत्तराखंड के रानीपुर हरिद्वार में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को नौ मजदूर अपने परिवार की दो महिलाओं व दो मासूम बच्चों के साथ पैदल उत्तराखंड से मध्य प्रदेश अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग उत्तर प्रदेश की सीमा पर पहुंचे, तो प्रदेश की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर वापस उत्तराखंड भेज दिया था। मजदूरों ने बताया कि पूरी रात सड़क किनारे गुजारने के बाद हम लोग शनिवार सवेरे करीब चार बजे गंग नहर पटरी से जंगल के रास्ते निकलकर जा रहे थे। गांव फलौदा के पास हाईवे पर पुलिस ने हमें रोककर वापस गांव के सरकारी स्कूल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed