{"_id":"63543eb0c6ff5c2c5856c6ec","slug":"made-rangoli-decorated-diyas-celebrated-the-happiness-of-diwali-muzaffarnagar-news-mrt610740913","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली बनाई, दीये सजाए, मनाई दिवाली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली बनाई, दीये सजाए, मनाई दिवाली की खुशियां
विज्ञापन
मोरना इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं.
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव पर दीया, मोमबत्ती व कार्ड बनाना और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। रंगोली में विन्ध्यांचल समूह की छात्राएं अव्वल रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य संदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विन्ध्यांचल, नीलगिरि, अरावली, शिवालिक, वीनस, गंगा, यमुना, लक्ष्मी समूह की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल के आधार पर विन्ध्यांचल समूह की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। शिवालिक द्वितीय, नीलगिरि और अरावली हाउस तृतीय स्थान पर रहे। दीया बनाने में अभिमन्यु, आराध्या, काव्यांश, नमन, सूर्यांश, वीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि कमेटी के सह संयोजक विवेक तोमर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में रीता शर्मा, रेखा शर्मा, अंजलि शर्मा, पूजा राणा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अंजलि शर्मा, मीनाक्षी, भावना, राखी, साक्षी, अंजलि सैनी, वाणी, संगीता, वैशाली, मानसी मौजूद रहे।