फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made people aware by doing street play

Muzaffarnagar News: नुक्कड़ नाटक कर किया लोगों को जागरुक

Fri, 20 Jan 2023 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Made people aware by doing street play
टोल प्लाजा पर हेल्थ कैंप लगाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह के तहत जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम किए गए। महावीर चौक स्थित स्कूली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर हेल्थ कैंप लगाकर वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया।
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने महावीर चौक पर सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार और
विज्ञापन

उप निरीक्षक यातायात बृज किशोर त्यागी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान सना, सहरुन, करीना, सुहाना, तुबा, आकांक्षा, रेशमा, हिमानी, खुशी, शालू, प्रीति, अनम, अंजलि, शिवानी, साक्षी, भावना, करिश्मा, नेहा, दिव्या हांडा के साथ प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देवबंद हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सेफ लाइफ फाउंडेशन ने वाहन चालकों को फर्स्ट रिस्पांडर की ट्रेनिंग दी।

अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया अभियान
हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया। बेतरतीब खड़े वाहनों और अवैध पार्किंग वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। 50 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान यात्री कर अधिकारी इरशाद अली, इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह, रविंद्र पाल सिंह, सुमित सिंह और दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed