{"_id":"5ef8d3a08ebc3e42e303eb38","slug":"made-aware-of-traffic-rules-muzaffarnagar-news-mrt4886575152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर, शाहपुर । स्थानीय शिक्षण संस्था शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं ने पेंटिंग्स, पोस्टर व रंगोली आदि बनाकर जनता को जागरूक किया।
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने बताया कि कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसके अंतर्गत अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों पर कोलाज, पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली आदि बनाने के साथ निबंध और कविताएं आदि ऑनलाइन लिखकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस कार्य को कराने में अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। छात्राओं के इस कार्य की विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, चेयरमैन अजय भार्गव ने सराहना की।