फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a video after raping, case filed against three people including a woman

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Made a video after raping, case filed against three people including a woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। एक युवक ने किशोरी को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री रहती है। मंसूरपुर थाने के गांव सराय निवासी युवक शाहरुख उसकी पुत्री के पास आता जाता था। आरोप है कि किशोरी की शादी के लिए घर में रखे चार लाख रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर आरोपी ने थोड़ा थोड़ा कर उसकी पुत्री को बहका फुसला कर मंगा लिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी पुत्री को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींची, वीडियो बनाई। आरोपी अपने दोस्त शादाब को भी उसके घर पर लाया। दोस्त ने भी उसकी पुत्री के साथ गलत हरकतें कीं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है, जिसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed