फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a porn clip after raping a woman

महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई

Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Made a porn clip after raping a woman
महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ रिश्तेदार ने करीब एक माह पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील क्लिप बना ली। वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शोषण करता रहा और विरोध करने पर अपहरण कर बच्चों की हत्या की धमकी दी।

पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि जनपद बागपत के कस्बा दोघट निवासी रिश्तेदार आस मोहम्मद उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता है। करीब दो साल पूर्व उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। आरोप है कि गत सात जनवरी की शाम जब उसका शौहर घर पर नहीं था तो, आरोपी आ गया और तमंचे से आतंकित कर जबरन दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद उक्त क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed