फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Loving couple jumped in Ganganhar by calling family

गंगनहर में कूदा प्रेमी युगल, तलाश जारी

Sun, 11 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Loving couple jumped in Ganganhar by calling family
परिजनों को कॉल कर गंगनहर में कूदा प्रेमी युगल
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। बाइक से बेलड़ा गंगनहर पुल पहुंचे प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगनहर में छलांग लगा दी। लोगों के देखते-देखते दोनों पानी में समा गए। कूदने से पहले इन्होंने परिजनों को कॉल करके जानकारी दी और अपने मोबाइल फोन बाइक पर ही रख दिए थे। देर रात तक गोताखोर गंगनहर में दोनों की तलाश कर रहे थे।

रविवार शाम करीब 3.40 बजे हुई इस घटना की सूचना पर पहुंचे थाना भोपा एसओ ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर उनमें डायल नंबरों पर कॉल की, जिस पर उनकी पहचान गांव बहूपुरा निवासी ललित (23) व छवि (20) के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग बिरादरियों से थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक से बेलडा पुल पर पहुंचने के बाद इन्होंने बाइक पुल पर खड़ी कर दी, इसके बाद युवक ने किसी से मोबाइल फोन से बात की। बात करने के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बाइक पर रख दिए और एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों बहते हुए कुछ दूरी पर जाकर गंगनहर में डूब गए। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी वह नहीं दे पाए। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed