{"_id":"6552744232549a28210f2f04","slug":"lots-of-fireworks-on-diwali-cities-and-villages-bathed-in-light-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-11303-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - खूब हुई आतिशबाजी, रोशनी में नहाए शहर और गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - खूब हुई आतिशबाजी, रोशनी में नहाए शहर और गांव
Tue, 14 Nov 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
- आधी रात तक शहर में गूंजती रही पटाखों की आवाज, दीपावली पर को लेकर सुबह से ही रहा उल्लास
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दीपोत्सव पर खूब आतिशबाजी हुई। शहर से लेकर देहात तक रोशनी की जगमग रही। पटाखों से आकाश रंग बिरंगा नजर आया। सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह रहा। विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।
खुशी और उल्लास का पर्व दीपावली पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय लोगों ने कुल देवता की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भीड़ रही। जगह-जगह मेले आयोजित किए गए। दिनभर बाजारों में मिठाई और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों को भव्य रूप से सजाया। घरों में रंग-बिरंगी झालरे रातभर चमकती रही। सजावट व पूजा अर्चना के लिए फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने घरों के दरवाजों को फूलों से सजाया। शाम के समय घरों और मंदिरों में पूजन हुआ। पूजा के बाद खुशी में जमकर पटाखे छोड़े।
पूजा-अर्चना के बाद जलाए दीपक
जानसठ/खतौली। कस्बे और देहात क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों को बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की और तेल के दीपक जलाए। वहीं, खतौली में स्थित मोहल्ला श्यामपुरी में अजय जनमेजय के यहां विदेश से आए मेहमानों ने भी दीपावली को धूमधाम से मनाया। समाजसेवी अजय जनमेजय के बेटे रक्षक जनमेजय के मित्र संजय खुराना, रूपक के अलावा इरीना रशिया, टाॅम ब्रिटेन, ताह बिन अहमद दुबई से त्योहार पर कस्बे में पहुंचे। पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। जिसके बाद दीपों के बाद पटाखे छुड़ाकर दीपावली मनाई।
विज्ञापन
जिला जेल में भी मनाई गई दीपावली
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंदियों के साथ अधिकारियों ने दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान जेल को सजाया गया था। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बंदियों को बधाई दी और मिठाई का वितरण किया। आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान जेल के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा बंदी मौजूद रहे।