फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted Rs 1.84 lakhs from cloth merchant

लिफ्ट दे कपड़ा व्यापारी से लूटे 1.84 लाख रुपये

Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 1.84 lakhs from cloth merchant
लिफ्ट दे कपड़ा व्यापारी से लूटे 1.84 लाख रुपये
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। आनंद विहार से खतौली आने के लिए कार में लिफ्ट लेने वाले कपड़ा व्यापारी से मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग पर कार में ही सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए 1.84 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने देर रात घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजन तहरीर देने मुरादनगर रवाना हो गए।
खतौली थाने के गांव शेखपुरा निवासी इमरान कपड़े का काम करता है। शुक्रवार रात वह गुरुग्राम से बेचे गए कपड़े का भुगतान लेकर लौट रहा था। देर रात उसने आनंद विहार से खतौली आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली, जिसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। पीड़ित के अनुसार, कार चलने पर कुछ दूर आगे चालक ने एक ओर व्यक्ति को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने मोदीनगर में जाम लगे होने का हवाला देकर कार मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग पर मोड़ ली। आरोप है कि गंगनहर पटरी मार्ग पर आरोपियों ने कार को एक सुनसान स्थान पर रोक कर इमरान पर तमंचे तान दिए। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर इमरान के पास मौजूद 1.84 लाख रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए उसे वहीं छोड़ कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर देर रात घर लौटा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार सुबह परिजन इमरान को लेकर तहरीर देने के लिए मुरादनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed