फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted in three houses to teach a lesson to the daughter's in -laws

Muzaffarnagar News: बेटी के ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए की थी तीन घरों में लूट

Sun, 29 Dec 2024 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Looted in three houses to teach a lesson to the daughter's in -laws
मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव बिरालसी में परिजनों को बंधक बनाकर तीन घरों में लूट की घटना का पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपियों ने अपने परिवार की बेटी के ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए घटना की थी। वादी की पुत्रवधू के पारिवारिक चाचा सहित चार गिरफ्तार किए हैं। इनमें दो बाप-बेटे, दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन



एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 22 दिसंबर की रात में गाव बिरालसी में तीन घरों में लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बिरालसी के ही रहने वाले काला व उसके बेटे छोटू तथा उनके खानदानी दो सगे भाइयों रवि उर्फ रवीश व आकाश को गिरफ्तार किया है। उनसे आठ हजार नगद, एक चेन, मोबाइल व एक भाला बरामद किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिरालसी में बंगाली परिवार रहते हैं। वह काेल्हू पर काम करते हैं। इन परिवारों में से एक परिवार घरों की रखवाली (टिकाई) के लिए गांव में रहता है। इस बार राजसिंह यहां रह रहा है। घटना वाली रात में वह पड़ोसी गज्जू के घर अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। रात में चार बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर दोनों परिवारों के साथ ही सुशील के यहां से मोबाइल व नगदी लूटी थी। घटना को अंजाम देने में एक ही खानदान के चार सदस्यों को पकड़ा गया। मुकदमा राजसिंह ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राज सिंह के बेटे पारूल की शादी गिरफ्तार काला की खानदानी भतीजी हीर के साथ हुई थी। दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि राजसिंह व काला की मां चांदनी में इसी बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका था।
चांदनी ने विवाद होने की बात अपने बेटे काला को बताई थी। काला ने राज सिंह व उसके परिवार को सबक सिखाने के लिए अपने बेटे छोटू व खानदानी दो सगे भाइयों रवि उर्फ रविश तथा आकाश के साथ योजना बनाकर घटना की थी। आरोपी चाहते थे कि पारिवारिक विवाद में राजसिंह पैरवी न करे।

चांदनी ने भी अपने घर में लूटपाट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया था। पीड़ितों ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने उनसे चांदनी का घर भी पूछा था। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। घटना में माल बरामदगी की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed