{"_id":"5e69120e8ebc3eebc218be1e","slug":"loot-devband-news-mrt473102849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को बंधक बनाकर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को बंधक बनाकर नगदी लूटी
विज्ञापन
बुजुर्ग को बंधक बनाकर नगदी लूटी
देवबंद। राज्जुपुर गांव में घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर वहां से लाखों रुपये की नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
राज्जुपुर गांव निवासी शमीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर रात्रि हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस गए तथा मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उससे संदूक की चाबी ली और उसमें रखी करीब ढाई लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। शमीम के मुताबिक वह किसी तरह बंधनमुक्त हुआ और शोर मचाया। जिसके चलते आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। बाद में घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।