{"_id":"5ed928948ebc3e9079600851","slug":"looked-at-the-arrangements-in-the-quarantine-center-muzaffarnagar-news-mrt484852710","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने किया क्वारन्टीन सैंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने किया क्वारन्टीन सैंटर का निरीक्षण
विज्ञापन
पुरकाजी क्वारंटीन सैंटर पर घर वापस जाने वाले श्रमिकों को सामान की किट देते अधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर श्रमिकों से चर्चा की
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। अधिकारियों ने पुरकाजी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रमिकों से क्वारंटीन सेंटर में गुजारे गए समय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से समय कैसे गुजरा, क्या क्या किया, क्या अनुभव महसूस किया इस पर भी चर्चा की।
राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान आदि जगहों से आए कुल 21 श्रमिक ठहरे हुए थे. जिन्हें बृहस्पतिवार को उनके घरों पर वापस भेजना था। श्रमिकों से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, जेल अधीक्षक एके सक्सेना , एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सदर कुलदीप कुमार आदि अधिकारी क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से क्वारंटीन सेंटर पर प्रतिदिन कैसे समय गुजारा, क्या क्या किया और यहां पर रहकर कैसा महसूस किया क्या अनुभव किया इसके बारे में चर्चा की। श्रमिकों से पूछा कि आज घर वापस अपने परिवार में जा रहे हो कैसा लग रहा है। इस दौरान श्रमिकों के चेहरों पर अपने घरों पर जाने की खुशी अलग ही दिखाई दे रही थी। उसके उपरांत सभी श्रमिकों को सामान की किट वितरित की गई। सेंटर प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यहां पर पुरकाजी व शाहपुर और चरथावल , मुजफ्फरनगर आदि जगहों के 21 श्रमिक ठहरे हुए थे, जिन्हें सामान की किट देकर उनके घरों पर भेजा जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने हकीकत जानी
पुरकाजी। नोडल अधिकारी ने पुरकाजी क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में श्रमिकों से वहां पर मिलने वाले खाने व अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। श्रमिकों द्वारा समय से नाश्ता व बढ़िया खाना और सभी जरूरी सुविधाएं मिलने की बात कहने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। सेंटर प्रभारी ने बताया कि सभी श्रमिकों की कोरोना जांच हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है उन्हें आज वापस घर भेजा जा रहा है।