{"_id":"65ce072448ab31eea709a4e1","slug":"lok-sabha-election-2024-harendra-malik-is-sure-to-contest-from-sp-on-muzaffarnagar-seat-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 : मुजफ्फरनगर सीट पर सपा से हरेंद्र मलिक का चुनाव लड़ना तय, जल्द होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024 : मुजफ्फरनगर सीट पर सपा से हरेंद्र मलिक का चुनाव लड़ना तय, जल्द होगी घोषणा
Thu, 15 Feb 2024 06:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:14 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : मुजफ्फरनगर सीट पर सपा से हरेंद्र मलिक का चुनाव लड़ना तय हो गया है। अब सिर्फ घोषणा होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि जल्द घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला संगठन को चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए। सपा जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि लखनऊ में पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। मुजफ्फरनगर लोकसभा के टिकट और चुनाव पर मंथन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी। सर्वसम्मति से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान
विज्ञापन