फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lohri festival celebrated with pomp in the city with Bhangra dance

Muzaffarnagar News: भांगड़ा नृत्य के साथ शहर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated with pomp in the city with Bhangra dance
सुभाषनगर में पंजाबी समाज सम्मान परिवार के सदस्य लोहड़ी पर्व मनाते हुए स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोहड़ी पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा नृत्य किया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। घर और कॉलोनियों में अग्नि में प्रज्ज्वलित कर तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ का भोग अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया।
लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समाज के लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। शहर के गांधी कॉलोनी, आनंदपुरी, गांधीनगर, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, साकेत एटूजेड, वसुंधरा, द्वारिकासिटी समेत सभी कॉलोनियों में शाम के समय भी लोग लोहड़ी का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित हुए। समूह के साथ लोहड़ी पूजन करने के बाद उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी एवं मूंगफली का भोग लगाया।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी के बलविंदर सिंह चावला ने बताया कि सभी ने एक दूसरे को मिलकर, फोन और सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दी। इसके साथ ही घर और कॉलोनियों में त्योहार की रौनक रहीं। इस पर्व पर जिन परिवारों में बेटे की शादी और संतान के जन्म के बाद पहली लोहड़ी होती है, उनके यहां विशेष आयोजन किए गए। ढोल की थाप पर लोहड़ी का जश्न धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पंजाबी समाज सम्मान परिवार ने मिलकर मनाया लोहड़ी पर्व
पंजाबी समाज सम्मान परिवार की ओर से लोहड़ी पर्व सुभाषनगर में मिलकर मनाया गया। पदाधिकारियों ने लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर भोग लगाया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संरक्षक ओमप्रकाश बजाज, सरवट मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री प्रमोद धीमान, सभासद अमित शर्मा, अरुण समेत सभी समाज के लोग शामिल रहे।

सुभाषनगर में पंजाबी समाज सम्मान परिवार के सदस्य लोहड़ी पर्व मनाते हुए स्रोत आयोजक

सुभाषनगर में पंजाबी समाज सम्मान परिवार के सदस्य लोहड़ी पर्व मनाते हुए स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed