फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Locks found on toilets in Khatauli

शौचालयों पर ताले लटके मिले, गंदगी मिली, कर्मचारी मिले नदारद

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Locks found on toilets in Khatauli
खतौली में बने सार्वजनिक शौचालयों में फैली गंदगी। - फोटो : KHATAULI
शौचालयों पर ताले लटके मिले, गंदगी मिली, कर्मचारी मिले नदारद
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका की ओर से नगर में नौ सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने शौचालयों की मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कहीं शौचालय पर ताले लटके मिले, कहीं टंकी खोली तो पता चला कि टैंक में पानी ही नहीं है, कहीं पर कर्मचारी नदारत मिले। भला ऐसे में नागरिक जाए भी कहां जाए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।

अमर उजाला टीम सुबह दस बजे रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। यहां बनाया गया महिला पिंक शौचालय पर ताले लगे मिले। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि शौचालय कई माह से बंद पड़ा हैं। रोडवेज बस स्टैंड जैसी जगह पर सार्वजनिक शौचालय के बंद होने होने से महिला एवं पुरुष यात्री लघुशंका एवं शौच के लिए जाए तो कहां जाए। साढ़े दस बजे कोतवाली परिसर पहुंचे तो वहां बने शौचालयों में सफाई व्यवस्था करने वाला कर्मचारी नदारद मिला। शौचालयों के गेट खुले हुए थे। इसके बाद पिकेट इंटर कालेज के बाहर बने शौचालय में पहुंचकर देखा तो उसमें गंदगी मिली। टैंक में पानी नहीं था, टंकी भी टूटी हुई मिली। शौचालय खुले थे, लेकिन वहां पर भी कोई कर्मचारी नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कोई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। साढे़ ग्यारह बजे रेलवे लाइन के ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे तो वहां बने शौचालयों के टैंक में भी पानी नहीं मिला। इसी प्रकार बुढ़ाना रोड पर बने दो शौचालयों में गंदगी देखने को मिली, न कर्मचारी था और टैंक में पानी नहीं मिला। अंबर मंडी के शौचालय में कोई कर्मचारी नहीं मिला। मोहल्ला देवीदास के शौचालय की हालत भी बदतर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed