{"_id":"6994b9094d8178447a0c3b47","slug":"list-of-nominated-councillors-hanging-in-balance-in-lucknow-creating-growing-anxiety-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165375-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लखनऊ में लटकी नामित सभासदों की सूची, बढ़ रही बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लखनऊ में लटकी नामित सभासदों की सूची, बढ़ रही बेचैनी
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का फाइल फोटो।
- फोटो : रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी।
- होली के त्योहार पर दावेदारों को राहत मिलने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर निकायों में नामित सभासदों के नामों की घोषणा करीब दो साल से अटकी हुई है। इस देरी के कारण दावेदारों में बेचैनी बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर चल रहे बदलावों के बीच, एक बार फिर नामित सभासदों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि होली के त्योहार के आसपास इन नामों की घोषणा की जा सकती है।
वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनाव के बाद से ही नामित सभासदों के नामों पर फैसला नहीं हो सका है। मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका में पांच-पांच, जबकि नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद नामित किए जाने हैं। भाजपा की कोर कमेटी ने एक साल पहले ही सूची को अंतिम रूप देकर लखनऊ भेज दिया था, लेकिन इसके बाद से घोषणा अधर में लटकी हुई है।
- दावेदारों में बेचैनी, राजनीतिक सरगर्मी तेज
नामित सभासदों की सूची जारी न होने से भाजपा के भीतर दावेदार बेचैन हैं। वह लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधकर अपनी पैरवी करने में लगे हैं। संगठन में चल रहे बदलावों को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले में कोई निर्णायक कदम उठाया जाएगा। होली का पर्व इस घोषणा के लिए एक संभावित समय सीमा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
-- हमने लखनऊ भेज दी है सूची : सुधीर सैनी
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि कोर कमेटी के माध्यम से सूची तैयार कराई गई थी। संगठन की ओर से चयनित नामों की सूची तैयार कर लखनऊ भेज दी गई है। अब लखनऊ से ही यह सूची जारी की जानी है।
-- इन निकायों में नामित होंगे सभासद
मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका में पांच-पांच सभासद होंगे। चरथावल, सिसौली, शाहपुर, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, भोकरहेड़ी और जानसठ में तीन-तीन सभासद नामित होने हैं।