{"_id":"5ff8a6a58ebc3e32ae393ea7","slug":"liquor-supply-was-being-done-in-many-districts-including-uttarakhand-muzaffarnagar-news-mrt5195754189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड समेत कई जिलों में हो रही थी शराब सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड समेत कई जिलों में हो रही थी शराब सप्लाई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में शराब फैक्टरी के बारे में जानकारी देते एसएसपी ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फैक्टरी में तैयार की जा रही नकली शराब उत्तराखंड के साथ ही पश्चिमी यूपी के भी कई जिलों में सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही जिले के तीन सरकारी ठेेकों पर भी यह शराब बेची जा रही थी।
मंसूरपुर डिस्टलरी में काम करने वाले मिल मंसूरपुर निवासी विशाल नौकरी छोड़ने के बाद नकली शराब के धंधे से जुड़ गया था, जो कई बार जेल जा चुका है। कुछ समय पूर्व जेल से छूटने के बाद उसने साथियों के साथ बेगराजपुर स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में नकली शराब बनाने का धंधा शुरू किया था।
आरोपियों द्वारा बनाई जा रही नकली शराब उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार व देहरादून के साथ ही यूपी के मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर व शामली समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही जनपद के खतौली क्षेत्र के दो व छपार क्षेत्र के एक सरकारी ठेके पर भी यह नकली शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उक्त तीनों ठेकों पर काम करने वाले एक सेल्समैन नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य सेल्समैन फरार हैं। वहीं, उक्त तीनों शराब ठेकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नकली शराब बनाने के आरोपी
- मुख्य आरोपी, मिल मंसूरपुर निवासी विशाल उर्फ मुरली और सोनू उर्फ मनोज
- सहयोगी, मंसूरपुर क्षेत्र के गांव दूधाहेड़ी निवासी रवि उर्फ पहलवान, नितिन उर्फ बब्बू और गौरव उर्फ गोला
- मेरठ जनपद के फलावदा क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी विपिन
- शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी अजय उर्फ बाबा
- नई दिल्ली के छतरपुर थाना क्षेत्र के गांव डेरा निवासी सन्नी उर्फ अर्जुन
- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी मोहित उर्फ सांडा
- तितावी निवासी सोमपाल उर्फ मुन्ना और कुलदीप
- शहर के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी गौतम कर्णवाल
- सेल्समैन, गांधीनगर कूकड़ा निवासी प्रदीप कुमार
नकली शराब के मास्टर माइंड दो आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा जीरो ड्रग्स अभियान के तहत बेगराजपुर में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी के दो मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली शराब फैक्टरी से जुड़े चार आरोपी अभी फरार हैं। इनमें शाहदरा दिल्ली के अशोकनगर निवासी चमनलाल उर्फ सागर, छपार निवासी दिनेश कर्णवाल, शामली जनपद के कस्बा कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी रजनीश और कांधला के गांव इस्सोपुर टील निवासी सुनील गुर्जर शामिल हैं। इनमें से चमनलाल उर्फ सागर और दिनेश कर्णवाल एक साल पूर्व बड़े स्तर पर पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी में भी आरोपी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त दोनों आरोपी बेगराजपुर स्थित नकली शराब फैक्टरी में भी मास्टर माइंड के तौर पर जुड़े हुए थे, जो नकली रेपर, पव्वे, बारकोड, शराब बनाने की सामग्री व अन्य सामान फैक्टरी से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराते थे। वहीं, रजनीश व सुनील गुर्जर सरकारी शराब ठेकों के सेल्समैन हैं।