फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lipsa's dance in a unique way enthralled everyone

Muzaffarnagar News: अनूठे अंदाज में लिप्सा के नृत्य ने सब का मनमोहा

Sat, 22 Apr 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lipsa's dance in a unique way enthralled everyone
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शानदार प्रस्तुति देतीं लिप्सा सत्पथी
-चरथावल के दो कॉलेजों में स्पिक मैके ने कराया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। विश्व विख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी के नृत्य ने सब का मनमोह लिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विष्णु की प्रस्तुति से की।
शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं जय हिंद इंटर कॉलेज में स्पिक मैके के तत्वाधान में ओडिसी नृत्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। आर्य कन्या में शुभारंभ जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या कंचन प्रभा ने किया। छात्रा मनस्वी त्यागी ने स्पिक मैके का परिचय दिया। छात्रा अरिबा ने नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने 15 देशों में शानदार प्रदर्शन कर ख्याति पाई है।
लिप्सा ने कहा कि भारत अलग-अलग संस्कृति और परंपरा से जुड़ा है। यहां नृत्य और वादन का ऐसा असीम खजाना है, जिसकी हर किसी को जानकारी नहीं है। ओडिसी नृत्य भारत का शास्त्रीय नृत्य है। उन्होंने कई प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। जय हिंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक आकाश त्यागी, डाक्टर सुरेश चंद, शुगन चंद, सुनिल दत्त एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति मौजूद रहें।
विज्ञापन

आर्य कन्या में प्राचार्या निशा तायल, महामंडलेश्वर राधा मोहन तिवारी, स्पिक मैके के स्वयं सेवक राहुल सेन, गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजयवीर तोमर, गांधी बालिका की प्रधानाचार्या अनीता गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed