फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Link route to Khedamstan closed

खेड़ामस्तान जाने वाले लिंक मार्ग को किया बंद

Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Link route to Khedamstan closed
फुगाना में हाईवे पर धरना स्थल पर बैठे साधु संत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खेड़ामस्तान जाने वाले लिंक मार्ग को किया बंद
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से अपहृत महंत हरि गिरि की बरामदगी को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने साधु-संतों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को उन्होंने हाईवे से खेड़ामस्तान जाने वाले लिंक मार्ग को भी बंद कर दिया। चेतावनी दी कि शाही स्नान के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गांव सरनावली से दो अप्रैल की रात प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि का अपहरण हो गया था। अपहृत महंत की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर गत मंगलवार से साधु-संत व ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे को जाम कर फुगाना थाने के सामने धरना देकर बैठे हुए हैं। सोमवार को साधु-संतों ने हाईवे से गांव खेड़ामस्तान जाने वाले लिंक मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया है। जिससे इस मार्ग से जुड़े गांव सरनावली, डूंगर, फुगाना, सुन्ना व कांधला मार्ग पर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीणों का खेतों में आना-जाना भी पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

साधुओं ने कहा कि यदि जल्द ही महंत की बरामदगी नहीं की जाती तो कुंभ मेले के शाही स्नान के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरी, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed