फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Link roads deteriorated due to rain, problems being faced by passers-by

बारिश में लिंक सड़के हुई बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी

Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Link roads deteriorated due to rain, problems being faced by passers-by
बारिश में बदहाल हुआ देवबंद-मकबरा मार्ग - फोटो : DEVBAND
बारिश में लिंक सड़के हुई बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बारिश के चलते लिंक सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। आलम यह है कि इन टूटी सड़कों पर हलकी की बारिश होते ही जलभराव के साथ कीचड़ जमा हो जाती है। जिस कारण सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है।

देवबंद से उत्तराखंड को जोड़ने वाले मकबरा मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने से बारिश होते ही मकबरा, दीवालहेड़ी, बन्हेड़ा खास समेत दर्जन भर गांवों का संपर्क कट जाता है। तहसील मुख्यालय एवं उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। यहीं हाल देवबंद से शुगर मिल वाया रणखंडी मार्ग का है। हालांकि शुगर मिल ने उक्त मार्ग पर ईंट, रोड़ी डलवा दी, लेकिन बारिश में इस सड़क से निकलना भी मुश्किल है। लोगों को अंबहेटा रोड से होकर रणखंडी, गुनारसा, गुनरसी व घलौली आदि गांवों में जाना पड़ता है। इसके अलावा तलहेड़ी बुजुर्ग से गंगदासपुर, गंझेड़ी होते ही खेड़ा मुगल तक जाना वाला मार्ग भी बारिश में बदहाल हो गया है। हालांकि उक्त मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि कुछ सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू हो गए थे, लेकिन बरसात के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। जल्द ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed