फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lighting of lamps of faith in the lap of Ganga, wishing for prosperity

Muzaffarnagar News: गंगा की गोद में आस्था का दीपदान, समृद्धि की कामना

Thu, 05 Jun 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lighting of lamps of faith in the lap of Ganga, wishing for prosperity
-ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में चल रहे ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। गंगा तट पर पुरोहितों, आचार्यों ने मंत्रोच्चार से अनुष्ठान, यज्ञ, पूजा सम्पन्न कराई। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा घाट पर दीपदान कर गंगा मैया से परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए कामना की। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य स्नान बृहस्पतिवार को होगा।

शुकतीर्थ के गंगा घाट पर पुण्य की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों, शिवालयों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु महिलाओं ने कलश के साथ गंगा पूजन किया। इसके अलावा भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, हनुमतधाम, श्री गणेश धाम, दुर्गा धाम, शिवधाम, पीतांबरा धाम, शनिधाम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम, तिलकधारी आश्रम, मानव निर्माण आश्रम, गोडियामठ आश्रम आदि धार्मिक केंद्रों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया।
विज्ञापन

श्री शुकदेव आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया गया। पुरोहित सुमन कृष्ण शास्त्री और आचार्य अरुण ने तीर्थ का महत्व बताया। तहसील कर्मचारियों ने गंगा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा ने स्वामी कल्याणदेव हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम पंचवटी के सुंदरीकरण में जुटी रही। नगर पंचायत भोकरहेड़ी और जानसठ के सफाईकर्मी तीर्थ में सफाई में लगे रहे। सीओ डॉ रवि शंकर के नेतृत्व भारी पुलिस बल तैनात रहा। मेले में लाइटों की सज्जा और भजन कीर्तन आकर्षण का केंद्र रही।
----------------------
सतगुरु समनदास के आश्रम पहुंचे अधिकारी
मोरना। सतगुरु समनदास महाराज आश्रम में 10 और 11 जून के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर संचालक स्वामी गोवर्धन दास से वार्ता की। इससे पूर्व अधिकारियों ने श्री शुकदेव आश्रम में हेलीपैड की व्यवस्था परखी।
प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जून के तीर्थ में संभावित आगमन को तैयारी में जुटा है। एसएसपी संजय वर्मा ने तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर उन्होंने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, दीपक मिश्रा मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने गंगाघाट, मीणाबाजार, मुख्य मार्ग शहीद नगर के आश्रम, धर्मशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, एडीओ योगेश्वर दत्त, पवन गोयल, अक्षय शर्मा, रविंद्रचौधरी, प्रदीप निरवाल, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल मौजूद रहे।
---------------------
कारगिल शहीद स्मारक में लगाया स्वास्थ्य शिविर
मोरना। मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रवीण तेवतिया ने बताया श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए कारगिल सहित स्मारक पर कैंप लगाया गया है। बुखार, नजला समेत अन्य बीमारियों के उपचार के लिए दवा दी गई। बीमार लोगों के लिए दो बेड की व्यवस्था भी की गई है। डॉ़ अनिल कौशिक, सीएचओ अतुल कुमार आदि कैंप में बीमार व्यक्तियों का उपचार करने में जुटे हैं।



पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

मोरना। भोपा क्षेत्राधिकार डॉ. रवि शंकर ने बताया गंगा ज्येष्ठ दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। दो एसएचओ, नौ इंस्पेक्टर, 42 उप निरीक्षक, पांच महिला उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी/आरक्षी 74, महिला कांस्टेबल-16, होमगार्ड- 27, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed