फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life safe from lockdown: Swami Omanand

लॉक डाउन बढ़ाने की प्रशंसा की

Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Life safe from lockdown: Swami Omanand
शुकतीर्थ में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनते स्वामी ओमानंद जी महाराज। - फोटो : KHATAULI
लॉकडाउन से ही जीवन सुरक्षित : स्वामी ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। स्वामी ओमानंद महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन बढ़ाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति सभ्यता पर कोरोना बीमारी के जानलेवा बादल मंडरा रहे हैं। लॉकडाउन के नियम से ही जीवन और प्रकृति दोनों सुरक्षित रहेंगी। दंडी आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी गुरुदेवेश्वर आश्रम जी महाराज, हनुमानधाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की सराहना की है। वहीं, छछरौली के उदयवीर राठी ने दूसरे चरण के लॉकडाउन को मानव जाति को सुरक्षित करने के लिए सही निर्णय लेने पर खुशी जताई।

संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम शुकतीर्थ में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अनुयायियों के बीच बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुूष्प अर्पित करते हुए उनके बताए स्द्धिांतों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील भी की। शुकतीर्थ स्थित रविदास आश्रम प्रबंधक स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि युवाओं को देश और समाज हितों के लिए कर्म करना चाहिए। संयोजक लोकदास महाराज, योगानंद महाराज, शुकतीर्थ भाजपा मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण शास्त्री, सन्नी सुद, सोनू बावराज, विनोद, रवि, अंकुर, धर्मदास महाराज, सलकेदास महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed